ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रास्ता रोककर महिला के साथ मारपीट कर मंगलसूत्र तोड़ने के मामले में केस दर्ज

माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बोदा में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने गांव के युवक पर रास्ता रोककर मारपीट करने और मंगलूसत्र तोड़कर नुकसान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम लिम्बोदा निवासी गायत्रीबाई (28)पत्नी लालसिंह गुर्जर ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम आवास काॅलोनी के समीप गांव के सीताराम पुत्र नारायणसिंह गुर्जर ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौंज की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए मंगलसूत्र तोड़कर नुकसान कर दिया। वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 341, 323, 294, 506, 427 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *