ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिन्दू नाम बताकर नाबालिग के साथ तीन माह तक की छेड़छाड़,केस दर्ज

सारंगपुर थाना क्षेत्र के तारागंज मौहल्ले में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने सीधाखाल निवासी युवक पर हिन्दू नाम बताकर तीन माह तक छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार तारागंज निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि सीधाखाल निवासी सुल्तान पुत्र असलम खान पिछले तीन माह से हिन्दू नाम बताकर रास्ते में पीछा करते हुए परेशान कर रहा है साथ ही बीती शाम बहाना लेकर कालीसिंध नदी के समीप शमशान घाट पर बुलाया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 366, 354, 354(क), 7/8 पाॅक्सो, 3, 5 मप्र.धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *