ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनियंत्रित कार की टक्कर से छावनी परिषद की दीवार हुई ध्वस्त

नैनीताल नगर में बीती रात्रि एक कार की टक्कर से भवाली रोड पर छावनी परिषद की दीवार ध्वस्त हो गयी।

घटना रविवार रात्रि करीब पौने 11 बजे की है। टवेरा कार संख्या यूके04टीए-3786 तेज गति से अनियंत्रित होकर छावनी परिषद की दीवार से टकरा गई। इससे दीवार ध्वस्त हो गयी। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना के बाद चालक टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि चालक की ओर से नुकसान की भरपाई किये जाने की बात कही गयी है।

मामले में छावनी परिषद की ओर से अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है। चालक द्वारा नशे में यह दुर्घटना किए जाने की बात भी कही जा रही है, अलबत्ता गेठिया निवासी वाहन चालक जीवन का कहना है कि एक मोटर साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में उसकी कार दीवार से टकरा गयी। तल्लीताल थाना प्रभारी रमेश बोरा का कहना है कि पुलिस शिकायत मिलने पर अपेक्षित कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *