ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Canada : राम मंदिर में लिखे गए भारत विरोधी नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें…..

नेशनल डेस्क : कनाडा में एक बार फिर हिन्दू धर्म को निशाना बनाया गया है. इस बार कनाडा के प्रसिद्ध राम मंदिर कि दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए है. इस घटना से भारतीय में गुस्सा देखा जा रहा है. इस पूरा मामला कनाडा के शहर मिसिसॉगा का बताया जा रहा है. यहाँ स्थिति राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है. इस घटना से संबंधित तस्वीरें सोशल तेजी से वायरल हो रहे है. मामला संज्ञान में आने पर टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा की है. साथ ही कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया है.

टोरंटो में स्थित भारतीय दूतावास ने इस मामले पर सख्त कार्यवाही की उठाई मांग. इस मांग को लेकर भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है कि, “हम मिसिसॉगा में राम मंदिर पर भारत विरोधी ग्राफिटी (स्प्रे पेंटिंग) करने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है”

वहीं, इस मामले पर ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मिसिसॉगा में राम मंदिर में नफरत से प्रेरित घटना के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। अज्ञात संदिग्धों ने मंदिर के पिछले हिस्से की दीवारों पर स्प्रे पेंट कर दिया। क्षेत्र में इस प्रकार की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।पील पुलिस इस अपराध को बहुत गंभीरता से ले रही है. 12 डिवीजन आरोपियों की तलाश में है. कनाडा में धार्मिक स्वतंत्रता एक चार्टर अधिकार है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हर किसी का पूजा स्थल सुरक्षित रहें”

इससे पहले भी सामने आई ऐसी घटनाएं

इससे पहले भी बीते दो महीने पहले कनाडा से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. जिसमें हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पर धर्म विरोधी नारे लिखे गए थे. यह घटना कनाडा के ब्रैम्पटन में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर पर भारत विरोधी पेंटिंग बनाकर उसे विरूपित किया गया था. इतना ही नहीं इस घटना में मंदिर में तोड़फोड़ को भी अंजाम दिया गया था. इस घटना से नाराज टोरंटो में भारतीय दूतावास ने गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा था कि मंदिर को विरूपित करने से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने 31 जनवरी को ट्वीट कर कहा था, ‘‘मंदिर में तोड़फोड़ के घृणित कृत्य से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. हमने कनाडा के अधिकारियों के समक्ष इस मामले पर अपनी चिंताए जाहिर की हैं। भारतीय विरासत के प्रतीक माने जाने वाले मंदिर में तोड़-फोड़ की गई थी और भारत के प्रति नफरत भरे संदेश लिखे गए थे. कनाडा के अधिकारियों ने कहा था कि वह फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *