October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने राेजगार शिविर 10 जून को

 जिला रोजगार केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने 10 जून को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में 11 बजे से 2 बजे तक राेजगार शिविर आयोजित है। जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के श्री माँ आशा आर्गेनिक फारमिंग फाउंडेशन एवं एलक्सर कन्सेल्टेंसी प्रा.लि. मि. द्वारा न्यूनतम 8वी से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेटर, टेलिकॉतर, हैल्पर, टेक्निशियन सोलर टेक्निशियन एवं डीएमएस / सेल्स एक्जिक्यूटिव के 75 से अधिक पदों पर भर्ती की जावेगी। जिसके लिए न्यूनतम 10 हजार से 14 हजार 500 रुपये तक वेतनमान निर्धारित है।

राेजगार अधिकारी ने बताया कि, राेजगार शिविर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रो की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.