ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

30 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त छह गिरफ्तार

एसओजी ने प्रधान नगर थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 30 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ छह आरोपितों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम परिमल राय, बाबर अली, गफर अली, सलीम शेख, तजिबुर रहमान और करीबुल इस्लाम है। आरोपितों में बाबर, गफर, सलीम, तजिबुर और करीबुल मुर्शिदाबाद का और परिमल नक्सलबाड़ी का निवास है।

बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद से बाबर और गफर दोनों करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर लेकर शनिवार को सिलीगुड़ी डेलीवरी करने पहुंचा था। दार्जिलिंग मोड़ के पास ब्राउन शुगर कि डेलीवरी के लिए घूम रहे थे। तभी परिमल राय बाइक लेकर ब्राउन शुगर की डेलीवरी लेने पहुंचा। तभी एसओजी और प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बाबर अली, गफर अली और परिमल राय को धर दबोचा। तलाशी लेने पर तीनों के पास दो किलो ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीनों से पूछताछ के एसओजी ने सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड अंतर्गत राजेंद्र नगर में अभियान चलाकर दो किलो ब्राउन शुगर के साथ सलीम शेख, तजिबुर रहमान और करीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल चार किलो ब्राउन शुगर जब्त किए गए है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 30 करोड़ रुपए है। गिरफ्तार आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *