अल्लू अर्जुन विवाद पर ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने मांगी माफी: ओपन लेटर में कहा- मेरे बयान गलत थे, कोई 42 नियमों वाला डॉक्यूमेंट नहीं मिला
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक सोशल मीडिया विवाद में घिरे हुए थे। एक पॉडकास्ट में ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट द्वारा दिए गए बयानों ने तूफान मचा दिया था, जिसमें कथित तौर पर अल्लू अर्जुन की टीम द्वारा दिए गए ’42 नियमों‘ (dos and don’ts) का जिक्र किया गया था। इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों, निर्देशकों और करोड़ों फैंस ने अल्लू अर्जुन का खुलकर समर्थन किया और उनके काम, स्टाइल, एक्टिंग और इंडियन सिनेमा में योगदान की जमकर तारीफ की।‘पुष्पा: द राइज’ की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में फैल चुकी है। उन्हें स्टाइल, परफॉर्मेंस और मेहनत के लिए जाना जाता है।
ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट का ओपन लेटर और माफीबढ़ते विवाद और विरोध को देखते हुए ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने अब एक ओपन लेटर जारी कर पूरी तरह माफी मांग ली है। उन्होंने लिखा:“पिछले कुछ दिनों से मेरे हालिया पॉडकास्ट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उस बातचीत के दौरान, मैंने एक्टर अल्लू अर्जुन से जुड़ी कुछ ‘क्या करें और क्या न करें’ वाली बातों का जिक्र किया था, जो कथित तौर पर एक मीटिंग से पहले बताई गई थीं। अब सोचने पर मैं यह साफ करना चाहती हूं कि वे बातें गलत थीं और किसी भी वेरीफाइड डॉक्यूमेंट या तथ्यों पर आधारित नहीं थीं।मैं साफ कर दूं कि मुझे मिस्टर अल्लू अर्जुन या उनकी टीम की तरफ से ऐसा कोई ’42 नियमों’ वाला डॉक्यूमेंट नहीं दिया गया था। मेरी बातें बातचीत के फ्लो में निकल गईं और उन्हें सच की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए था। मैं उन बयानों के लिए और उनसे हुई किसी भी गलतफहमी या उनकी इमेज को पहुंचे नुकसान के लिए दिल से माफी मांगती हूं। मैं अपने उन शब्दों को पूरी तरह वापस लेती हूं। मेरे मन में मिस्टर अल्लू अर्जुन और उनके काम के लिए बहुत सम्मान है और इस वजह से हुई किसी भी परेशानी के लिए मुझे खेद है।”फैंस की ताकत और अल्लू अर्जुन की साख का सबूतइंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इस पूरे मामले से आज के डिजिटल दौर में फैंस की ताकत साफ नजर आती है। कुछ ही घंटों में नरेटिव पूरी तरह बदल सकता है। साथ ही यह भी साबित हुआ कि अल्लू अर्जुन ने अपनी मेहनत, अनुशासन, सादगी और काम के प्रति जुनून से लोगों के दिलों में कितनी मजबूत जगह बनाई है।‘पुष्पा 2’ का इंतजार कर रहे फैंस और इंडस्ट्री के लोग इस घटना के बाद भी अल्लू अर्जुन के प्रति अपनी दीवानगी और सम्मान जाहिर कर रहे हैं। यह विवाद आखिरकार माफी के साथ खत्म होने की ओर है, लेकिन अल्लू अर्जुन की स्टार पावर और फैन लव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।