ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज विधानसभा क्षेत्रों में रवाना होंगे भाजपा के हाईटेक प्रचार रथ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए हाईटेक रथ किए गए हैं। आज (गुरुवार को) सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इन हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा सामूहिक एवं वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा संभागीय मुख्यालयों से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर हाईटेक प्रचार रथों को रवाना किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा हाईटेक रथों से प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के गांव-कस्बों, गली-मोहल्लों में डबल इंजन की सरकार के विकास, गरीब कल्याण और जन हितैषी कार्यों को जनता को बताने के साथ आगामी पांच वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देगी। पार्टी प्रतिदिन लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान 10 रथ सभाएं करेगी। प्रदेश भर में प्रतिदिन लगभग 2300 रथा सभाओं के जरिए भाजपा जनता को अपनी सरकार की उपलब्धियां बताएगी। पूरे चुनाव प्रचार की अवधि में प्रदेश में करीब 50 हजार रथ सभाएं आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *