ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भीलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पूतला फूंक कर किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। भीलवाड़ा के सूचना केंद्र चौराहे पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन करने के उपरांत राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंकने से पहले राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा चौराहे पर निकाली गई। पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में इस तरह की जातिगत टिप्पणी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को कोई भी बयान देने से पहले अच्छी तरह से सोचना चाहिए। जब प्रधानमंत्री स्वयं को सार्वजनिक रूप से ओबीसी वर्ग में जन्मे होने की बात मंच के माध्यम से देश के समक्ष कह चुके हैं तो राहुल गांधी के इस बयान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है। अगर कांग्रेस यह सोचती है कि इस तरह के बयान के जरिए ओबीसी वर्ग की सहानुभूति हासिल कर वोट बैंक बढ़ा लेगी तो यह गलतफहमी होगी। मेवाड़ा ने राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओबीसी समाज से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो बयान दिया गया है, वह पिछड़े वर्ग को नीचा दिखाने वाला है, इसको लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है। भीलवाड़ा जिले के ओबीसी वर्ग की ओर से इस बात का घोर विरोध करते हुए पिछड़ा वर्ग लोकसभा 2024 के चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेगा, साथ ही राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबीसी समाज से माफी मांगने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन एवं पुतला फूंकते समय ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश सुवालका, जिला उपाध्यक्ष श्रवण प्रजापत, जिला मंत्री ताराचंद सेन ,गणेश मंडल अध्यक्ष हीरालाल तेली, शास्त्री मंडल अध्यक्ष निर्मल सेन, नंदलाल बैरवा, जिला मंत्री बाबूलाल आचार्य, प्रवक्ता अंकुर बोरदीया, सोशल मीडिया सहसंयोजक आकाश मलावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरन डीडवानीया ,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, एससी मोर्चा हीरालाल, गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिघीवाल, शास्त्री मंडल अध्यक्ष पीयूष डाड, उमाशंकर पारीक, कैलाश सोनी,अशोक शर्मा उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *