ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाठीचार्ज के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का धरना

जिला मुख्यालय स्थित हड़ताली केन्द्र पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सभी ने बिहार की निकम्मी सरकार के द्वारा लाठीचार्ज कराए जाने के विरोध शनिवार को समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता व महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव के संयोजन मे धरनास्थल खासे भीड़ रही। धरनास्थल पर जनप्रतिनिधियों व समर्पित कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज के विरुद्ध शालीन भाषण दिया।

धरना में सांसद डा अशोक यादव , पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ सहित पदाधिकारी मंडल व मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष संयोजक, शक्ति केंद्र के सभी पदाधिकारी,बूथ के सभी अध्यक्ष के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरनास्थल पर सांसद डा अशोक यादव ने कहा कि बिहार सरकार निरंकुश आततायी है।वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में महागठबंधन के समक्ष ईट से ईट बजा दी जाएगी। महागठबंधन के दल इस स्थिति बदतर होगी। पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने लाठीचार्ज की कड़ी भर्त्सना किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ भाजपाई विरोध जताने गया।उदण्द पुलिस प्रशासन की कायरता पूर्ण व्यवहार महागठबंधन सरकार की हताशा का द्योतक है।

पूर्व मंत्री श्री झा ने कहा कि लाठीचार्ज व विजय सिंह की हत्या लोकतंत्र में काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।धारण पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *