ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल में कांग्रेस सरकार की हालत ढाक के तीन पात की तरह : भाजपा

भाजपा ने हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को प्रदेश के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार करार दिया है। भाजपा का कहना है कि वर्तमान सरकार ने 15 महीने में कुछ किया नहीं और अब जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।

भाजपा कोर समिति के सदस्य और विधायक त्रिलोक जमवाल ने रविवार को एक बयान में कहा कि पिछले डेढ़ साल में इस सरकार की स्थित ढाक के तीन पात जैसी है। उन्होंने कहा कि अभी तो इस सरकार ने प्रदेश को पीछे ले जाने का कार्य किया है। एक वर्ष में 14000 करोड़ का कर्ज कम नहीं होता, प्रति महीने 1500 करोड़ का कर्ज ले रही है यह कांग्रेस सरकार और यह पैसा जाता कहां है यह बड़ा सवाल है। कर्ज लेकर केवल मात्र अपनी विलासितापूर्ण जीवन पर इस सरकार ने पैसे खर्च है, यह ठीक नहीं है जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार विकास, जनता, किसान, महिला, युवा विरोधी है इस सरकार ने हिमाचल प्रदेश के किसी भी वर्ग के लिए कोई काम किया ही नहीं है। अभी तो झूठ बोलकर सभी को ठगने का प्रयास किया है, जिसमें वह सफल भी हुए हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का किया कोई भी वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा पर नियंत्रण है ही नहीं है और वह प्रदेश में चुनावी माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *