ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं अभिनेता रवि किशन सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। रवि किशन बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती के दर्शन और पूजन अर्चन भी किया।

रवि किशन सोमवार सुबह तड़के चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे धोती- सोला पहनकर महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए। रवि किशन करीब दो घंटे यहां रूके। उन्होंने महाकाल लोक भी देखा। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘मैं तो महाकाल का सेवक और उनके चरणों का दास हूं। महाकाल दर्शन कर धन्य हो गया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा कार्यों में लगे लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं, बाबा महाकाल के दर्शन करने का मेरा अनुभव अच्छा रहा है। अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और कहां की मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।

बाबा महाकाल ने अपने विधायक को राजा बना दिया

रवि किशन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में कई कार्य किए गए। आज बाबा महाकाल ने अपने विधायक को राजा बना दिया। विश्व के राजा बाबा महाकाल ने मध्यप्रदेश का राजा डॉ. मोहन यादव को बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में प्रचार के दौरान यहा आया था, तब मैंने बाबा महाकाल से कामना की थी कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बने। मेरे महाकाल ने मेरी बात सुनी और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी। हर हर महादेव, महाकाल महाराज की जय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *