• February 28, 2026

अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता राजेन्द्र साहू का निधन

 अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता राजेन्द्र साहू का निधन

भाजपा नेता और कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू का रांची के मेडिका अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया। मेडिका में उन्हें 12 अगस्त को लहूलुहान हालत में भर्ती कराया गया था।लातेहार जिले के बालूमाथ में 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में राजधानी के मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया था। राजेंद्र साहू की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय को पूरी तरह बंद कर दिया है। वही रांची -चतरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आवागमन ठप कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इस घटना में संदिग्ध माने जा रहे एक व्यक्ति के घर पर हमला कर घर के बाहर लगे स्कार्पियो वाहन को भी जला दिया है। हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण आक्रोशित लोगों को नियंत्रित किया जा सका, जिससे बड़ी घटना टल गई।

सड़क जाम कर रहे लोगों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी करते हुए उन्हें फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाई जाए। जब तक घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास एसडीपीओ अजीत कुमार ,पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार तथा थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के द्वारा लगातार किया जा रहा है।

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *