ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार संग मोदी वीडियो गाना हुआ लॉन्च

आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर मोदी संग बिहार थीम सॉन्ग जारी किया है। यह थीम गाने को बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लगभग तीन मिनट का वीडियो सॉन्ग लॉन्च किया है। इस मौके पर अररिया के आश्रम रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह एवं प्रदेश से आये जिला मीडिया प्रभारी धीरज झा ने पार्टी के कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो सॉन्ग मोदी संग बिहार को लॉन्च किया।

वीडियो सॉन्ग लॉन्च के दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर मौजूद प्रदीप कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने बीते 10 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास नारे के साथ जनहित में जो काम किया है उसे इस वीडियो गाने के माध्यम से दिखाया गया है। घूम – घूम कर यह वीडियो गाने के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हुआ विकास और हर क्षेत्र में हुआ काम को लोगों को दिखाया जाएगा।बिहार संग मोदी है तो मोदी संग पुरा बिहार है। यह गाना ही नही बल्कि अररिया और संपूर्ण बिहार के लोगों की जनभावना है। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पुरा बिहार 40 में 40 सीट और पुरे देश अबकी बार एनडीए 400 से अधिक सीट लाकर नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *