ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और मंगल पांडे का पुण्य स्मरण किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और अमर शहीद मंगल पांडे को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर भारत माता के दोनों सपूतों का पुण्य स्मरण किया है।

भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”प्रख्यात कवि व उपन्यासकार, राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। ” दूसरी पोस्ट में भाजपा ने लिखा , ”भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *