October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

भोजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पाड़ली-नबापुरा रोड़ स्थित गौशाला के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम पाड़ली-नबापुरा रोड स्थित गौशाला के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक भैरुसिंह (40) पुत्र नाथूसिंह सौंधिया निवासी लक्ष्मणपुरा थाना जीरापुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई कमलसिंह सौंधिया की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.