ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी: हिमंत बिस्वा सरमा

बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को बेगूसराय पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर जमकर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारिफ की।

हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान और लव जिहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बार पीएम नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही दो-चार लव जिहाद वालों के टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। इस देश के अंदर से जो भी गलत चीजें है, वह खत्म हो सकें, इसके लिए हमें मोदी की सरकार चाहिए।

हिमंत ने कहा कि यदि देश हिंदू राष्ट्र हो जाता है तो बहुत सी समस्याओं का अपने आप समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तो तीन शादियां नहीं करते हैं। आप देश को हिंदू बना दो, देश की बहुत सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा। हिमंत ने कहा कि धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब देश सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप रास्ता ले लेगी। हाल में सुर्खियों में रही एक रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए हिमंत ने पूछा कि आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है? 45 फीसदी आबादी किसकी बढ़ी है? हिंदू की आबादी तो नहीं बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *