October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Bihar: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को एक साल की सजा, जानें क्या है मामला …

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहाँ समाजसेवी और जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को एक साल की सजा सुनाई गयी है | Mp- Mla कोर्ट ने राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सजा सुनाई है | बता दें कि पप्पू यादव पर सड़क जाम कर धरना देने, यातायात बाधित करने, पुलिस बल के साथ मारपीट करने के साथ कई अन्य मामलों में सजा सुनाई गई है |

गौरतलब है कि यह मामला  2003 जून का है | पप्पू यादव के अधिवक्ता ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र में एक बच्चा लापता हो गया था। उसकी बरामदगी की मांग को लेकर नेता पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया था। इस दौरान यातायात बाधित हो गया था।

यूपी नगर निकाय: सपा की पहली सूची जारी, 8 मेयर प्रत्याशी घोषित

इतना ही नहीं पप्पू यादव ने जब पुलिस के कहने पर धरना नहीं हटाया तो धरने को समाप्त करवाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे | इस दौरान धरना दे रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया था | जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे जिसके बाद पुलिस ने पप्पू यादव समेत करीब दो दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया था और 150 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.