ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भंडारा जिले में पूर्व मंत्री परिणय फुके की कार दुर्घटनाग्रस्त, फुके बाल-बाल बचे

भंडारा जिले में हाईवे पर साकोली के पास पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता परिणय फुके की कार बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में परिणय फुके बाल-बाल बच गए हैं। लोकसभा चुनाव के मौके पर हुए इस हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार परिणय फुके मंगलवार रात भंडारा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सुनील मेंढे के लिए प्रचार करने के लिए अर्जुनी में करडगांव गए थे। ग्रामीणों से बैठक व चर्चा समाप्त कर देर रात लाखनी लौटते समय मंगलवार को रात करीब 2 बजे साकोली के पास उनकी कार के सामने अचानक अज्ञात वाहन आ गया। फुके की गाड़ी के ड्राइवर ने सतर्कता बरतते हुए कार को अज्ञात वाहन से टकराने से बचा लिया लेकिन उनकी कार अचानक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *