ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार मामले सुलझे

क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर छोरी के चार मामले सुलझाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विनय है जो जींद जिले के जुलाना एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुग्राम जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपी ने अगस्त 2023 में फरीदाबाद में लगे मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की चार वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी ने टावर में लगी बैटरी और पत्तियां चोरी की थी। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में चोरी की गई बैटरियों को बेचकर प्राप्त किए गए 29000 रुपए बरामद किए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले मोबाइल टावरों में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था जहां पर उसे पता चला कि कुछ मोबाइल टावरों पर चौकीदार नहीं रहता इसलिए उसने फायदा उठाकर वहां से बैटरियां चोरी कर ली। आरोपी गुरुग्राम में बैटरी चोरी की 16 वारदातों को अंजाम दे चुका है जिसमें उसे जेल भी हो चुकी है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *