ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीएवी पुलिस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी का पर्व

पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने पंजाबी भांगड़ा, कविता गायन आदि मनमोहक गतिविधियों से सभी का खूब मनोरंजन किया। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया।

पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बच्चे बैसाखी पर्व पर रंग-बिरंगी पोशाकों को धारण कर स्कूल प्रांगण को चार चांद लगा रहे थे। इस अवसर पर प्राचार्य अरूण शर्मा ने विद्यार्थियों के लिए अपने संदेश में कहा कि वैसाखी समृद्धि और हर्षोल्लास का पर्व है और हमें इसे भाईचारे और सद्भाव से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसाखी का पर्व फसलों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।

इस अवसर पर किसानों की फसल पककर तैयार हो जाती है, इसी खुशी में भारत के विभिन्न हिस्सों में यह पर्व जोश, उल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्राचार्य अरूण शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और प्रत्येक त्यौहार से हमें जीवन में कुछ ना कुछ सीखने को अवश्य मिलता है। इसलिए हमें प्रत्येक त्यौहार को मिलकर प्रेम और भाइचारे से मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *