• December 31, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर बैगा बालिकाओं ने भेट की गोंडी पेंटिंग

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर बैगा बालिकाओं ने भेट की गोंडी पेंटिंग

जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम पोंडकी में संचालित मां शारदा कन्या विद्यापीठ की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस दौरान विद्यालय की 30 छात्रों के साथ ही छह सदस्यीय शिक्षक दल उपस्थित रहा। विद्यालय की छात्राओं से मिलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने उनसे शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों ने राष्ट्रपति को दी। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई गोंडी पेंटिंग राष्ट्रपति को भेंट की गई। बैगा बालिकाओं का दल रविवार की शाम अनूपपुर पहुंचा।

बैगा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा देती है संस्था

मां शारदा कन्या विद्यापीठ स्थानीय बैगा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। जहां प्रतिवर्ष 100 छात्राओं को शिक्षित किया जाता है। यह विद्यालय आवासीय विद्यालय है। विद्यालय के संस्थापक स्वप.डॉ प्रवीर सरकार मुख्य रूप से कोलकाता के रहने वाले थे। नर्मदा परिक्रमा के लिए अमरकंटक आए थे। यहां के बैगा ग्रामीणों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने यहां विद्यालय प्रारंभ किया था। बैगा बालिकाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से इस विद्यालय को 1995 में प्रारंभ किया गया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *