ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ”बड़े मियां छोटे मियां” की कमाई में दूसरे दिन आई गिरावट

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर इस वक्त हर कोई उत्सुक है। अक्षय-टाइगर की एक्शन से भरपूर फिल्म चर्चा में है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ गुरुवार, 11 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। अब ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ 11 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बडे़ मियां छोटे मियां ने ओपनिंग डे पर यानी रिलीज के पहले दिन 15.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को देशभर में इसने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 22.65 करोड़ रुपये हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने भले ही बढ़िया कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

फिल्म का निर्माण वासु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है। अक्षय कुमार आखिरी बार ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *