ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी और सात जानवरों की जलकर मौत

औरैया, 19 जून । अजीतमल तहसील क्षेत्र के अनुरूद्ध नगर गांव में बुधवार की सुबह 11 हजार की लाइन से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग में पूरी गृहस्थी, सात जानवरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। नौ जानवर झुलस गए।

ब्रज बिहारी ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वह अपने परिवार के साथ झोपड़ी के भीतर था। जैसी ही आग लगी वह सभी बाहर निकल आये। आग इतनी तेजी से फैली, जिसमें अंदर बधे जानवरों की जलकर मौत हो गयी। आग की लपटें देख गांव वालों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई।

पीड़ित ब्रज बिहारी ने बताया कि झोपड़ी में 32 कुंतल गेंहू, 6 कुंतल राई, कपड़ा,नगदी व जेबर रखे थे जो जलकर सब नष्ट हो गए। साथ ही पांच बकरी, दो भैसों की मौत हो गयी। 06 बकरी और तीन भैसे झुलस गयी। आग की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। इस हादसे में उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी है। पीड़ित परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *