• February 22, 2026

यमुनानगर: दिन में चार बार सफाई कर्मियों की हाजरी लेना तुगलकी फरमान, नहीं करेंगे बर्दाश्त:तिगरा

 यमुनानगर: दिन में चार बार सफाई कर्मियों की हाजरी लेना तुगलकी फरमान, नहीं करेंगे बर्दाश्त:तिगरा

यमुनानगर, 13 जुलाई। नगरनिगम में कार्यरत नियमित व अनियमित सफाई कर्मचारियों की स्थानीय माँगो व गम्भीर समस्याओं को लेकर निगम यूनियन कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को जानकारी देते हुए नगरपालिका के राज्य महासचिव माँगे राम तिगरा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की दिन में चार बार हाजिरी लेने के बहाने कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। ताकि यह लोग अपनी माँगो व समस्याओं को लेकर धरने प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी आवाज को ना उठा सके।

उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन के बड़े अधिकारी नाममात्र के वेतन में सारा दिन शहर में सफाई करवाना चाहते हैं। जबकि हकीकत यह है कि निगम के सैंकड़ों सफाई कर्मचारी जिला में अधिकारियों और राजनीतिक पार्टी के नेताओं के निजी कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के हिस्से का काम बाकी कर्मचारियों से करवाना चाहते हैं, इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की इस तानाशाही के विरोध में कर्मचारी यूनियन 15 जुलाई सोमवार से नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी में गेट मीटिंग का आयोजन करेंगे और यह गेट मीटिंग तब तक जारी रहेगी जब तक नगर निगम प्रशासन इस तुगलकी फरमान वाले आदेश को वापिस नही लेता। अगर फिर भी इस समस्या का समाधान नही होता तो जिला के तमाम सफाई कर्मचारी सैंकड़ो की संख्या में एक दिन का सामुहिक अवकाश लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के 22 जुलाई के जिला स्तरीय आक्रोश में भाग लेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *