• December 31, 2025

विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकार भारत सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक

 विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकार भारत सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आउटलुक राज्य संवाददाता भारत सिंह के पिता श्री तुंग नाथ सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। वह 73 वर्ष के थे। लखनऊ के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली।

श्री सिंह का पार्थिव शरीर लोहिया से इन्द्रपुरी कॉलोनी, भिटौली चाैराहा, सीतापुर रोड, लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए रहेगा। अंत्येष्टि आज शाम 4 बजे भैंसाकुंड, बैकुंठ धाम में की जायेगी।

सतीश महाना ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए भारत सिंह सहित शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। भारत सिंह के पिताजी का मंगलवार को निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

श्री सिंह लखनऊ के महानगर कॉलेज में क्रीड़ा शिक्षक रहे। श्री सिंह अपने दो पुत्र, भारत और भास्कर सिंह का भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *