त्रिपुरा में 434 किग्रा गांजा असम राइफल्स ने किया जब्त

त्रिपुरा में 434 किग्रा गांजा असम राइफल्स ने जब्त किया है।
असम राइफल्स ने आज बताया कि त्रिपुरा में जब्त गांजा का बाजार मूल्य एक करोड़ 736 लाख रुपये है। यह अभियान उत्तर त्रिपुरा जिले के चुराइबारी थानाक्षेत्र में चलाया गया।
गांजा को एक ट्रक के भीतर छुपाए गए डिब्बों में रखा गया था। गांजा के साथ तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया। जब्त गांजे को तस्कर के साथ आगे की जांच और बाद की कानूनी कार्रवाई के लिए चुराइबारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
