• March 10, 2026

यात्रीभार के अनुसार रोडवेज करेगा बसों की व्यवस्था

 यात्रीभार के अनुसार रोडवेज करेगा बसों की व्यवस्था

रक्षाबंधन पर बुधवार को राजस्थान रोडवेज महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवाएगी। इसके लिए रोडवेज यात्रीभार के अनुसार कुछ रूटों पर फेरबदल करेगा, ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो। रोडवेज के प्रबंधक संचालन नरेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीगंगानगर आगार में अभी रोडवेज की 70 और अनुबंधित 32 बसों को मिलाकर कुल 102 बसें ऑन रोड़ हैं। 04 बसें कंडम हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं की यात्रा फ्री होने से यात्रीभार बढ़ जाता है। इसके मद्देनजर बैठक कर व्यवस्था बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिस तरह परीक्षा के दिनों में व्यवस्था की जाती है, उसी तरह यात्री भार को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जाएगी।

नई बसों की मुख्यालय को भेज रखी है डिमांड

इस संबंध में रोडवेज आगार के मुख्य प्रबंधक दीपक भोबिया से बात की तो उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी बसों की हालत ठीक है। रोडवेज बेड़े में शामिल कुछ बसें पुरानी हो चुकी है। जिन बसों में यात्री सीटों के पुरानी, क्षतिग्रस्त या कांच टूटे होने की शिकायत करते हैं, उन्हें ठीक करवा दिया जाता है। कुछ बसें कंडम होने वाली हैं, इसके लिए नई बसों की डिमांड मुख्यालय को भेज रखी है, बसों की उपलब्धता होने पर यात्रियों का सफर आसान होगा।

10 नई आधुनिक बसें अनुबंध पर ली

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि गत माह जुलाई में रोडवेज ने 10 नई बसें अनुबंध पर ली है। ये बसें बीएस-6 मॉडल हैं। जो श्रीगंगानगर से वाया भादरा और डबवाली होते हुए दिल्ली चलती हैं। इनमें से दो बसें रात्रि और 8 बसें दिन में चलती हैं। इससे पहले दिल्ली चलने वाली रोडवेज बसों को अन्य रूटों पर चलाया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *