ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरायपाली विधानसभा के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी का पार्टी में विरोध

सरायपाली विधानसभा के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी सरला कोसरिया का क्षेत्र में विरोध किया जा रहा है। गाड़ा समाज के भाजपा के पदाधिकारियों ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध करते हुए महापंचायत में सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। बैठक में समाज के बूथ स्तर से संगठन के पदाधिकारी तक सभी ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

उल्लेखनीय है कि सरायपाली विधानसभा में गाड़ा समाज के वोटरों की संख्या 40 हजार है। बैठक में गाड़ा समाज के भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे।गाड़ा समाज की बैठक में प्रतिनिधियों ने भाजपा संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए फैसला लिया है कि समाज के जितने भी कार्यकर्ता गाड़ा समाज से हैं वह संगठन से सामूहिक इस्तीफा देंगे। गाड़ा समाज के अध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि गाड़ा समाज के करीब चालीस हजार मतदाता हैं। साथ ही सरायपाली विधानसभा में भाजपा के मंडल व मोर्चा में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं।इसके बावजूद भाजपा संगठन के नेतृत्व ने समाज की अपेक्षा की है, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है।

सरायपाली (SC) विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की एक सीट है। ये महासमुंद लोकसभा सीट का हिस्सा है, जो प्रदेश के मध्य भाग में है। इस विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 178814 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *