रांची में दो गुटों में मारपीट, थाने का किया घेराव, मामला दर्ज

रांची, 30 जुलाई  रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के इमली पेड़ के मंदिर के समीप दो गुटों में मारपीट के बाद एक गुट के लोगों ने सोमवार देर रात थाने का घेराव किया।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार देर रात को हिंदपीढ़ी थाने पहुंच गए और हंगामा किया। मारपीट में दोनों पक्षों के युवकों को चोट लगी है।

एक पक्ष से अब्दुल्ला हसनैन ने मंगलवार को चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दूसरे गुट से डेली मार्केट निवासी हर्षित प्रसाद ने अब्दुल्ला हसनैन और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस एक पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज किया गया है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *