ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एम्स में सैंपल लेने पहुंचे संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस काे सौंपा

एम्स ऋषिकेश कैम्पस में सैम्पल लेने पहुंचे एक संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए इन दिनों एम्स का सुरक्षा विभाग संस्थान में आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रख रहा है। एम्स के सुरक्षाकर्मियों की नजर एक ऐसे व्यक्ति पर पड़ी, जो मरीजों का ब्लड सैम्पल लेने के लिए अस्पताल परिसर में घूम रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने जब बाह्य क्षेत्र के इस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई तो वह सुरक्षाकर्मियों को गुमराह करते हुए एक रेजिडेंट डाॅक्टर का हवाला देने लगा। मामला संदिग्ध लगने पर सुरक्षाकर्मियों ने संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला को सूचित किया। मामला संदिग्ध नजर आने पर संबन्धित व्यक्ति को एम्स पुलिस चौकी के हवाले कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया गया है।

इस संबंध में एम्स के प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति जिस रेजिडेंट डॉक्टर का नाम बता रहा था, उस नाम का कोई भी चिकित्सक एम्स में नहीं है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के गोलमोल जवाब देने पर मामला संदिग्ध लगा। सैंपल लेने किस व्यक्ति ने उसे बुलाया था, इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी एम्स के सुरक्षाकर्मियों ने संस्थान परिसर स्थित गुरुद्वारा लंगर क्षेत्र में चोरी करते दो लोगों को पकड़ा गया था। इसके अलावा एम्स परिसर में कुछ संदिग्ध लोग स्वयं को संस्थान का कर्मचारी बताकर कर लोगों को गुमराह करते मिले थे। इस मामले में संस्थान की ओर से समय-समय पर ऐसे फर्जी लोगों से सचेत रहने और गुमराह नहीं होने की अपील की जाती रही है।

संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान की छवि धूमिल करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *