ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध अवस्था में महिला का शव छत पर पड़ा मिला, पति पर हत्या का आरोप

कस्बा के मुहल्ला बम्हौरी निवासी राजेश वर्मा की पत्नी 40 वर्षीय सुनीता का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में छत पर पड़ा मिला। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने दिवंगत आठ माह की गर्भवती थी। पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका के चारों नाबालिग बच्चों में पांच वर्षीय सूर्यांश, आठ वर्षीय नैना, 11 वर्षीय सुनैना व 16 वर्षीय अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पापा ने मम्मी को पीटा था। हम लोगों को भी चुप कराकर सुला दिया था। घटना के बाद से राजेश फरार है। पुलिस ने गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

प्रभारी निरीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मायके पक्ष को खबर कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *