• December 29, 2025

रुपये वापस मांगने की रंजिश में अधिवक्ता को मारी गोली

 रुपये वापस मांगने की रंजिश में अधिवक्ता को मारी गोली

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नम्बर नौ निवासी एड. देवेन्द्र यादव बीती रात अपने दोस्त के घर हंसारी गया हुआ था, जहां से लौटकर वह वापस अपने घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें उसके एक हाथ में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल देवेन्द्र ने बताया कि हमलावरों को उसने लगभग 10 से 12 लाख रुपये उधार दिए थे। उक्त रकम को वापस मांगने पर वह रंजिश मान रहे थे। संभवतः इसी रंजिश के चलते जब वह हंसारी से अपने घर जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस घायल को जिला चिकित्सालय ले गई। वहां से हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

पड़ताल में पता चला कि घायल द्वारा पहले भी इस प्रकार की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। प्रथम दृष्टता यह घटना सोची समझी पूर्वनियोजित योजना प्रतीत हो रही है। फिलहाल तफ्तीश जारी है। लिखित तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *