• April 23, 2026

एडीजी अभियान और सिटी एसपी ने घायल थाना प्रभारी से मेडिका अस्पताल में की मुलाकात

 एडीजी अभियान और सिटी एसपी ने घायल थाना प्रभारी से मेडिका अस्पताल में की मुलाकात

गढ़वा में पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में उग्रवादियों की गोलियों से घायल हुए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को देखने के लिए कई पुलिस अधिकारी सोमवार को मेडिका अस्पताल पहुंचे। एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर,रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल थाना प्रभारी की जानकारी ली।

साथ ही पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी के इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी घायल थाना प्रभारी के स्थिति को लेकर बातचीत की । डॉक्टरों ने थाना प्रभारी की स्थिति खतरे से बाहर बताया ।

उल्लेखनीय है कि गढ़वा में पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो गोली रंका थाना प्रभारी को लगी, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *