ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : नरेश बंसल

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्ट लोगों का संरक्षण नहीं करती। जो लोग अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह बातें सांसद नरेश बंसल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कही।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तमाम नेता भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं। इन नेताओं में कई सिटिंग और पूर्व विधायक शामिल हैं। ऐसे में कांग्रेस इस बात को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रही है कि भाजपा ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर इन्हें डरा रही है। कांग्रेस के इस आरोप पर सांसद नरेश बंसल ने सफाई दी है और कहा है कि जो भी लोग भ्रष्ट होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि कांग्रेस के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस के नेता भ्रष्ट हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *