ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नए साल की शुरुआत भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन के साथ, उमड़ा भक्तों का सैलाब

नववर्ष के पहले ही दिन चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपने नए वर्ष की शुरुआत करना चाहते हैं। अपने नए साल की मंगल कामनाओं को लेकर श्रद्धालु सांवलिया सेठ के दर पहुंचे हैं। यहां दर्शनार्थ लंबी कतार देखने को मिली है तो वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ व्यवस्थाएं की है।

जानकारी में सामने आया कि कुछ वर्षों से नव वर्ष पर सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर अपने दिन की एक अच्छी शुरुआत करना भक्तों में परंपरा के रूप में शामिल हुई है। यही कारण है कि लगातार नए वर्ष पर श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। वैसे तो शीतकालीन अवकाश के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई, लेकिन साल के आखिरी दिन रविवार को सांवलियाजी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर वाहनों की पार्किंग करवानी पड़ी। भारी भीड़ के चलते सांवलियाजी कस्बे में स्थित सभी गेस्ट हाउस एवं होटल में एक दिन पहले ही बुकिंग बंद हो गए। इतना ही नहीं सुबह पांच बजने के साथ ही श्री सांवलियाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगने लगी। वर्षों से लगातार रामधुन करने वाले भक्त जन भी रामधन करते हुए मंदिर के द्वार पर पहुंचे, जहां गेट खोला गया। गेट खोलने के साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने लगे। श्री सांवलिया जी मंदिर में ओसरा पुजारी कमलेश दास वैष्णव ने मंगला आरती की। आरती के सानिध्य को पाने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। पूरे दिन से सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भुगतान इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा मंडफिया पुलिस थाने का जाप्ता भी तैनात है। सोमवार को तेज सर्दी एवं धुंध होने के बाद भी हजारों श्रद्धालु भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचे हैं और दर्शन किए हैं। यह क्रम अब सोमवार को पूरे दिन चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *