• October 19, 2025

राशन डिपुओं पर सरबर डाऊन रहने से लोगों को दस बार जाना पड़ता है राशन लेने के लिए: अमित कपूर

 राशन डिपुओं पर सरबर डाऊन रहने से लोगों को दस बार जाना पड़ता है राशन लेने के लिए: अमित कपूर

आम आदमी पार्टी के जम्मू प्रांत के उपाध्यक्ष अमित कपूर ने बुधवार को कहा कि राशन डिपुओं पर सरबर डाऊन रहने से लोगों को राशन लेने के लिए दस-दस बार जाना पड़ता है। इसके अलावा लोगों को कई-कई घंटों तक कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। इससे बुजुर्गों सहित आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित कपूर ने यह बात कही। उन्होंने ने राशन डिपुओं पर सरबर के अकसर डाऊन रहने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रहीं है जबकि संबंधित विभाग लोगों की इस परेशानी को हल करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में संबंधित विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी वो इस मसले को हल करने को तैयार नहीं है और लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।

अमित कपूर ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने इस मसले को तत्काल से हल नहीं किया तो वह इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर देगें। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूटी प्रशासन प्रदेश की जनता को दोनों हाथों से लूट रहा है और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कपूर ने कहा कि यूटी प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी किया था कि अब हर परिवार के सदस्य को राशन लेने के लिए राशन डिपो में आना पड़ेगा और वहां पर ही अंगूठा लगाकर उन्हें राशन दिया जाएगा। जबकि डिपुओं पर सरबार लगातार डाऊन ही रहता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक के बाद एक इस तरह के तुगलकी फरमान जारी करके दोनों हाथों से गरीबों का गला दबा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है क्योंकि गांव में लोगों को डिपो पर राशन लेने के लिए जाने के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल आना पड़ता है परंतु सरबार डाऊन होने के कारण उनको भी कई चक्कर काटने पड़ते हैं जिससे उनकी परेशानियां और भी बढ़ गई हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार को यह चेतावनी दी है कि अगर उसने तत्काल इस मयले को हल नहीं किया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार ने बुजूर्गों, विधवाओं और विकलांगों की पैंशन को जांच के नाम पर बंद करके इन पैंशनभोगियों पर कुठाराघात किया है। इसके साथ ही राशन की मांत्रा दस किलो से कम करके तीन किलो प्रति व्यक्ति कर दी है। साथ ही चीनी का कोटा भी राशन डिपुओं पर बंद कर दिया है।

अमित कपूर ने कहा कि इसके अलावा यूटी सरकार ने संपत्ति कर लगाकर लोगों को लूटने का काम किया है और उसके बाद स्मार्ट मीटर लगा दिये और साथ ही बिजली के प्रति यूनिट की दर भी बढ़ा दी। कपूर ने कहा कि यह सभी तुगलकी फरमान लोगों को स्वीकार्य नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इनके खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किए हैं और आंदोलन भी चलाए हैं लेकिन इसके बावजूद भी सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार अपना अडियल रवैया त्यागने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि वो आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाकर ही दम लेंगें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दें क्योंकि आम आदमी पार्टी ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकती है और हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवा सकती है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *