• February 20, 2026

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

 सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

बिलासपुर जिले में लोरमी थाना क्षेत्र के कोटा-रतनपुर मार्ग में बीती देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई ।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटा-रतनपुर मार्ग के अरपा पुल के पास देर रात करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक का नाम नारायण सिंग खुसरो (35) निवासी दानोखार थाना लोरमी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी में जुटी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *