• February 27, 2026

खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार ट्रक टकराया, खलासी की मौत

 खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार ट्रक टकराया, खलासी की मौत

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित रिंग रोड फेज दो पर गुरूवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में ट्रक के केबिन में बैठे खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुल्तानपुर जनपद के पारा गंगापुर निवासी ट्रक चालक दीनानाथ और खलासी गोविंद कुमार (35) ट्रक पर अहरौरा मिर्जापुर से भाड़े का सामान लोड कर सुल्तानपुर जा रहे थे। वाहन जैसे ही आज सुबह हरहुआ रिंगरोड पर पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे खलासी गोविंद की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने खलासी को वाहन से किसी तरह निकलवाया और अस्पताल भिजवाया। हादसे की जानकारी मृतक खलासी के परिजनों को दे दी गई। परिजन सुल्तानपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *