ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हत्या-आगजनी में शामिल एक नक्सली जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कुटरू थाना से थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी सर्चिंग अभियान पर केतुलनार की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान केतुलनार के जंगल से एक नक्सली जनमिलिशिया सदस्य लिंगा कुंजाम पिता जोगा उम्र 32 निवासी गढ़मेरिपारा केतुलनार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली लिंगा कुंजाम 28 नवंबर 2023 को पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दरभा कच्चे मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की वारदात में शामिल था। इसके अलावे 11 जनवरी 2022 को केतुलनार गढ़मेरिपारा के ग्रामीण की हत्या और चार फरवरी 2023 को मंगापेटा के पास गिट्टी परिवहन कर रही हाईवा वाहन में आगजनी की वारदात में शामिल था। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने नक्सली लिंगा कुंजाम पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नक्सली लिंगा कुंजाम के विरुद्ध थाना कुटरू में कार्रवाई के उपरांत आज शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *