• March 6, 2026

मानसिक रूप से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत

 मानसिक रूप से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत

यमुनानगर, 20 जुलाई । मानसिक रूप से परेशान महिला ने शनिवार सुबह पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हैड से नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद महिला का शव हैड से एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया।

शनिवार को आनंद नगर, हमीदा कालोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी काेमल (48) हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी और वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। अनिल ने बताया कि कोमल शनिवार सुबह नौ बजे के करीब घर से निकलकर यमुनानहर के हमीदा हैड पर पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। जब तक गोताखोर उसे निकालते तब तक उसकी मौत हो गई। रिक्शा चालक अनिल ने बताया कि उसकी दो बेटियां एक बेटा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *