ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

YRKKH: अभिमन्यु की मंजूरी के बिना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेगी मंजरी, दंग रह जाएगी अक्षरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: मंजरी और बड़े पापा अपनी बहस में इतना गुम हो जाएंगे कि वह अक्षरा, अभिनव और अभिमन्यु की बातें सुने बिना ही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लेंगे।

YRKKH: अभिमन्यु की मंजूरी के बिना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेगी मंजरी, दंग रह जाएगी अक्षरा

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में खूब तमाशा होगा। बड़े पापा, मंजरी को बुरा भला कहेंगे। वहीं मंजरी अपने तर्क रखेगी। अभिनव और अक्षरा दोनों मंजरी और बड़े पापा को समझाने की खूब कोशिश करेंगे। लेकिन, दोनों किसी की नहीं सुनेंगे। दोनों एक-दूसरे को चुप कराने के लिए अक्षरा, अभिनव और अभिमन्यु की जिंदगी से जुड़ा ऐसा फैसला ले लेंगे जिसे सुनने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

मंजरी को बुरा भला कहेंगे बड़े पापा
बड़े पापा, मंजरी की क्लास लगाएंगे। वह कहेंगे, ‘इतने मान, सम्मान, आदर-सत्कार के साथ आपको इस शादी में इनवाइट किया। आपको अपने घर में रहने की जगह दी और आपने क्या किया? शादी में जब लोग आते हैं तो सौ शिकायतें करते हैं। लेकिन, आपने क्या किया? आपने तो जो जोड़ी है उसी पर ऐतराज जता दिया कि मुझे ये जोड़ी ही पसंद नहीं है इसे तोड़ दो। क्यों?’ सिर्फ बड़े पापा ही नहीं बड़ी मां भी मंजरी को बुरा भला कहेंगी। लेकिन, मंजरी उन लोगों की बातों का कोई जवाब नहीं देगी।

अपने तर्क रखेगी मंजरी
जब पानी सिर के ऊपर से निकल जाएगा तब मंजरी कहेगी, ‘कुछ गलत कहा होता तो सफाई देती। लेकिन, आज कोई सफाई नहीं दूंगी।’ इतना ही नहीं, मंजरी अपनी बाताें को सही साबित करने के लिए तर्क भी देगी। मंजरी कहेगी, ‘सब मुझे पागल समझ रहे हैं क्योंकि किसी में भी सच का सामना करने की ताकत ही नहीं है। मेरा दिल जानता है कि मेरा कहा सच होगा। आज नहीं तो कल अभिमन्यु और अक्षरा साथ होंगे। तीनों का एक परिवार होगा।’ अभिमन्यु, मंजरी को चुप कराने की कोशिश करेगा लेकिन, मंजरी चुप नहीं होगी।

मंजरी पर भड़केगी अक्षरा
मंजरी की बातें सुनकर अक्षरा भड़क जाएगी। वह साफ-साफ शब्दों में मंजरी को समझाएगी, ‘आप नहीं जानती मेरा और अभिनव का रिश्ता कितना खास है। आप नहीं जानती कि मैं अभिनव से कितना प्यार करती हूं। जितना प्यार अभिनव ने मुझे और अभीर को दिया है, उतना प्यार हमें और कोई नहीं दे सकता। रही बात आपकी इस परफेक्ट फैमिली की….तो आपकी, मेरी और अभिमन्यु की परफेक्ट फैमिली हो ही नहीं सकती। जब मुझसे रिश्ता तोड़कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया था तब ही मेरा भरोसा आप दोनों पर से टूट गया था। रिश्ता तो छोड़िए मैं तो भरोसा भी कभी न जोड़ पाऊं।’ अक्षरा का जवाब सुनने के बाद भी मंजरी अपनी जिद नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *