ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

परीक्षार्थी समस्या शिविर में आए 168 मामले, 34 निस्तारित

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र त्रुटियों का त्वरित निस्तारण हेतु एक दिवसीय परीक्षार्थी समस्या समाधान शिविर का आयोजन शनिवार को सूरज प्रसाद प्रसाद इंटर कॉलेज में किया गया। शिविर में प्रयागराज से आए विभिन्न अधिकारियों ने सहभागिता कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं के समस्याओं का यथासंभव निस्तारण किया। साथ ही जिनका निस्तारण नहीं हो सका उन्हें प्रपत्र एकत्र कर प्रयागराज से निस्तारित करवाने का आश्वासन दिया।

इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि छात्र हित में यह शिविर आयोजित किया गया है। इसमें जिन छात्र-छात्राओं के त्रुटि सुधार के आवेदन प्रयागराज में किए गए थे, ऐसे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 168 मामले सामने आए हैं। इनमें से 108 मामले हाईस्कूल के हैं, जबकि 60 मामले इंटरमीडिएट से संबंधित हैं। हाई स्कूल के 108 मामलों में से 19 मामले निस्तारित कर दिए गए है। जबकि इंटरमीडिएट के 60 मामलों में से 15 मामलों को निस्तारित किया गया है। कुल 34 मामले निस्तारित हुए हैं जबकि 134 मामले अभी शेष हैं। उन्होंने यह भी बताया क्यों उनके साथ 3 सदस्य टीम में प्रधान सहायक सुधीर कुमार व कनिष्ठ सहायक सुशील कुमार कुशवाहा भी प्रयागराज से इस एक दिवसीय शिविर में सहभागिता करने आए हैं। इस अवसर पर बबीना से तार बाबू,घुरैया इंटर कॉलेज से सुनील शर्मा, विवेकानंद महाविद्यालय से शिवराज सिंह पटेल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि जिले के विभिन्न हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के स्कूलों से छात्र-छात्राओं के अंकपत्र व प्रमाण पत्रों में त्रुटियों से संबंधित प्रदेश में हजारों लाखों मामले प्रतिवर्ष सामने आते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा छात्र हित में यह मुहिम चलाई गई है। जो प्रत्येक जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक व किसी विशेष स्कूल में शिविर लगाकर निस्तारित करने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से जो छात्र-छात्राएं प्रयागराज तक पहुंचने में किसी तरह से समर्थ नहीं हो पाते थे, निश्चित रूप से उन्हें लाभ मिलेगा और समय पर उनकी त्रुटियों में सुधार हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *