ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खराब मौसम से चारधाम यात्रा पर लग सकता है ब्रेक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। इससे चारधाम यात्रा पर असर दिखने लगा है। रातभर गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में हल्की बारिश हुई, जिससे उमस बढ़ गई है। इसने लोगों का बुरा हाल कर दिया है।

वहीं ऋषिकेश में जी-20 की बैठक के चलते किए जा रहे विकास कार्यों के दौरान बिजली की लाइनों को शिफ्ट किए जाने से नगर में 10 से 15 घंटे बिजली न होने के कारण लोग उबल रहे हैं।

गढ़वाल के अपर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वरियाल ने बताया कि मौसम विभाग के लगातार मिल रही चेतावनी के चलते पहाड़ी अंचलों में भी विभिन्न स्थानों पर तेज बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगने की आशंकाएं जन्म लेने लगी हैं जबकि मानसून आने में अभी कुछ समय बचा है, लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पल-पल मौसम बदल रहा है। सुबह धूप खिलती है तो दोपहर होते-होते बारिश होने लगती है। बारिश की वजह से चारधाम यात्रा प्रभावित होनी शुरू हो गई है। मौसम खराब होने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं को मौसम के अपडेट के मुताबिक ही यात्रा करने के लिए प्रशासन कहने लगा है। इस बार प्रशासन भी यात्रियों के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। प्रशासन की ओर से लगातार मौसम सही होने पर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश से चारधाम यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। हालांकि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज गुरुवार सुबह भी हजारों तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही बारिश के चलते विश्व प्रसिद्ध चारधाम याात्रा के ब्रेक लग सकता है। मौसम की गड़बड़ी को देखते हुए पूरी आंशकाएं उत्पन्न होनी शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *