• July 5, 2026

कारगिल विजय दिवस समारोहों को लेकर पूर्व सैनिकों की हुई बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था परिवार की लखनऊ टीम की बैठक संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह जी की अध्यक्षता में होटल एलोरा लालबाग, हजरतगंज में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संस्था के विस्तार एवं संचालन सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से कारगिल विजय दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष लखनऊ वेटरन अजय कुमार श्रीवास्तव जी सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यवाही प्रारंभ की। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष वेटरन अरुण कुमार द्विवेदी जी एवं अध्यक्ष यू पी मध्य वेटरन भगत सिंह रावत जी ने संबोधित किया। पूर्वी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन अमर नाथ गुप्ता जी , दक्षिणी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन विजय शंकर मिश्रा जी, उत्तरी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन एस पी राय जी और पश्चिमी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन योगेन्द्र सिंह जी अपनी अपनी टीमों के साथ पूरे उत्साह से बैठक में शामिल हुए। संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष वेटरन सुरेश कुमार वर्मा जी, संयोजक पूर्वी यू पी वेटरन मनोज कुमार सिंह जी एवं लखनऊ जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने भी इस बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान 14 नए पूर्व सैनिक साथियों ने संस्था की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण करते हुए संस्था के विस्तार एवं संचालन में प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में सभी क्षेत्रों के माननीय सदस्यों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने परिचित पूर्व सैनिक साथियों को संस्था की कार्यशैली से अवगत कराते हुए राष्ट्रहित में संस्था से जुड़कर समाजसेवा हेतु प्रेरित करने की अपील की। सभी माननीय सदस्यों द्वारा संस्था की शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया। समूचा सदन भारत माता की जय एवं सैनिक एकता जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हुआ। भोजनोपरान्त सभी ने प्रस्थान किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *