October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘मिर्जापुर’ एक्टर सतेंद्र सोनी का रोते हुए वीडियो वायरल, फिल्म शूटिंग में बदसलूकी और धमकी का लगाया आरोप

नई दिल्ली: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ और फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रोते हुए और परेशान हालत में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनके फैंस में चिंता बढ़ गई है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में दावा किया कि वह मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए 50 हजार रुपये का साइनिंग अमाउंट दिया गया था और बाकी भुगतान शूटिंग के दौरान करने का आश्वासन दिया गया था। सतेंद्र सोनी के अनुसार, उन्होंने लगभग आठ दिन तक शूटिंग की, लेकिन जब उन्होंने अपनी फीस की मांग की तो उन्हें अचानक सेट से निकाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें होटल में न दिखने की चेतावनी दी गई और यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो में भावुक होते हुए अभिनेता ने कहा कि वह इस स्थिति से काफी परेशान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई।

मुंबई सुरक्षित लौटने की दी जानकारी

बाद में सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो साझा कर बताया कि वह सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने फैंस और उन लोगों का आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनकी मदद की। उन्होंने मैहर में हुई घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अब सुरक्षित हैं और आगे की कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और फैंस लगातार अभिनेता के समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.