ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भगवा लव ट्रैप को लेकर क्‍या बोलीं मंत्री उषा ठाकुर

इंदौर में मुस्लिम युवतियों को हिंदुओं के प्रति आगाह करने वाले भगवा लव ट्रैप के विवादित पर्चे बांटने को लेकर बवाल जारी है। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने भगवा लव ट्रैप को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं आरएसएस और बजरंग दल को काफिर बताने को लेकर ऊषा ठाकुर ने कहा ये सब पर्चे बेबुनियाद हैं। उन्‍होंने कहा कि लव जिहाद को हम लाखों प्रमाणों के साथ सिद्ध कर चुके हैं। इंदौर में भगवा लव जिहाद के विवाद‍ित पर्चे बांटने को लेकर बवाल जारी है। वहीं, मंत्री उषा ठाकुर ने इसको लेकर कहा कि मुस्लिम बेटियां जब हिंदुओं को अपना जीवन साथी चुनतीं हैं, तो सनातन परंपराओं को मानने वाला व्यक्ति आजीवन उन्हें गृह लक्ष्मी का सम्मान देकर मान सम्मान और प्रेम से अपने साथ रखता हैं। इसके समाज में सैकड़ों उदाहरण हैं।मंत्री उषा ठाकुर ने आरएसएस और बजरंग दल को काफिर बताने को कहा कि ये सब पर्चे बेबुनियाद हैं, ये कुत्सित षड़यंत्र तैयार कर रहे हैं। ये बातें तब उठाईं जा रहीं हैं, जब हम लाखों प्रमाणों के साथ लव जिहाद को सिद्ध कर चुके हैं, द केरला स्टोरी हो,कश्मीर फाइल्स हो, उसके पहले 25 सालों से ये चल रहा है, तभी तो धर्मांतरण कानून इतनी सख्ती से बनाना पड़ा है। ये तो बस देखा देखी नकल कर रहे हैं और अपने षड़यंत्रों को छुपाने के लिए इस प्रकार की बात कर रहे हैं, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के प्रायोजित तरीके से किए जाने वाले लव जिहाद को सब जानते हैं।आपको बता दें कुछ दिनों पहले इंदौर के रावजी बाजार मस्जिद के सामने खुला खत के नाम से एक पर्चा बांटा जा रहा था, जिसमें मुस्लिम लड़कियों को आगाह करते हुए लिखा है कि तू भगवा लव ट्रैप में ना फंसना, हिंदू लड़के सोशल मीडिया के जरिए मुस्लिम लड़कियों से दोस्ती कर उनकी इज्जत को तार-तार करने का काम कर रहे हैं, इनके थोड़े दिनों की झूठी खुशी तोहफे और पैसों के लालच में आकर अपनी दुनिया और इज्जत को खराब ना करना, अगर तुझ से कोई गलती हो तो वापस आजा तेरा भाई तेरी मदद के लिए तैयार है।

आरएसएस और बजरंग दल काफिर हैं, वो दस लाख मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर उनकी इज्जत को तार-तार करना चाहते हैं,अमरावती में ही 800 लड़कियां मुर्तद हो चुकी हैं, लिहाजा पर्चे के जरिए मुस्लिम लड़कियों को सचेत किया गया है कि वे हिंदू युवकों के प्रेम जाल से दूर रहें।इधर, कल ही इस पर्चे के वायरल होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धारा 153 के तहत दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं,साथ ही उन्होने इंदौर पुलिस को रावजी बाजार क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को स्कैन करने और राज्य में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को जेल भेजने के भी निर्देश दिए हैं,हालांकि पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *