• May 26, 2026

डिप्टी CM बृजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन में तकनीकी खराबी, टेकऑफ से पहले इंजन से निकला धुआं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री Brajesh Pathak के सरकारी चार्टर्ड विमान में सोमवार को टेकऑफ से पहले अचानक तकनीकी खराबी आ गई। एहतियातन उड़ान को रोक दिया गया, जिसके बाद डिप्टी सीएम को सड़क मार्ग से वापस लखनऊ लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, बृजेश पाठक सोमवार को मुरादाबाद और संभल दौरे पर थे। संभल में समीक्षा बैठक खत्म करने के बाद वह शाम करीब 4:15 बजे मुरादाबाद के भदारसना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां टीम के साथ चार्टर्ड विमान में सवार होने के बाद रनवे पर विमान को स्टार्ट किया गया, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन में तकनीकी समस्या सामने आ गई।

बताया जा रहा है कि विमान के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल विमान को उड़ाने का फैसला रोक दिया गया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और उनके साथ मौजूद टीम को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

डिप्टी सीएम के ओएसडी के अनुसार, इंजन में खराबी आने के कारण विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं माना गया। कुछ देर तक स्थिति का आकलन करने के बाद बृजेश पाठक सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

वहीं, मुंडापांडे एयरपोर्ट के अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान टेकऑफ नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि खराबी के कारणों की जांच की जा रही है और विमान को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किसी भी तकनीकी जोखिम की स्थिति में उड़ान को तत्काल रोका जाता है, जिससे किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *