ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Delhi: गर्दन पकड़कर मनीष सिसोदिया की पेशी के लिए ले गई पुलिस

दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को आज पेशी के लिए पुलिस राउज एवेन्यू कोर्ट ले गई थी. इस दौरान पुलिस मनीष सिसोदिया को सुरक्षा घेरे में ले जाते दिखी. दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने पुलिस द्वारा सिसोदिया को ले जाने की एक वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें उन्होंने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.
सीएम केजरीवाल ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?’

बता दें, इस मामले में घिरे मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है.

दरअसल, इस क्लिप को सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के अकाउंट से रीट्वीट किया है. आतिशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार. दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए.

वहीं, सीएम केजरीवाल और आप नेताओं द्वारा लगाए आरोपों पर अब दिल्ली पुलिस का जवाब आया है. दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार के आरोपों को दुष्प्रचार बताया है. पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी.’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष सिसोदिया ने पेशी के दौरान एक टेबल, चेयर और कुछ किताबों की मांग की जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है. दरअसल, आबाकारी घोटाले मामले में सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत खत्म होनी थी जिसको लेकर आज उन्हें पेश किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *