• May 11, 2026

सीएम बनने के बाद भी नहीं बदला विजय का अंदाज, स्टाफ संग मिलकर हटाई टेबल; राहुल गांधी भी रह गए हैरान

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay उर्फ थलापति विजय एक बार फिर अपने सादगीभरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। रविवार, 10 मई को चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर मौजूद स्टाफ की मदद करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद नेताओं और राज्यपाल के साथ ग्रुप फोटो की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मंच पर रखी टेबलें हटाई जा रही थीं। जब स्टाफ सदस्य टेबल हटाने पहुंचे तो विजय ने बिना किसी झिझक के खुद भी टेबल उठाने में मदद शुरू कर दी। उनका यह सहज और विनम्र व्यवहार वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच ले गया।

मंच पर उनके साथ मौजूद Rahul Gandhi भी विजय का यह अंदाज देखकर पहले कुछ पल के लिए हैरान नजर आए और फिर मुस्कुराते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वह सच में जन नेता हैं, न कोई घमंड और न दिखावा।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “यही होती है असली लीडरशिप।” कई फैंस ने विजय की सादगी की तुलना दिग्गज नेता और अभिनेता M. G. Ramachandran से भी की।

बता दें कि 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी पार्टी ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाते हुए डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को चुनौती दी।

रविवार को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जबकि कई सितारों ने सोशल Media के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *